Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : ऑटो चालक संघ ने की बीमार चालक की आर्थिक मदद

Simdega : सिमडेगा शिवनगर खूंटी टोली निवासी ऑटो चालक सतीश राम जोगी लंबे समय से कैंसर बीमारी से ग्रसित हैं. बीमारी की वजह से वह काम भी नहीं कर पा रहे, इस वजह से इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं. जिसे देखते हुए ऑटो चालक संघ सिमडेगा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की पहल पर सभी लोगों ने सहायता राशि जमा की. शनिवार को ऑटो चालक संघ के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा सतीश राम को सहयोग राशि सौंपते हुए आगे भी हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया. मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि संघ का निर्माण एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ देने, संगठन मजबूत करने एवं सभी प्रकार की समस्याओं को एक साथ निपटने के लिए किया गया है और इस दौरान कोई भी सदस्य के साथ किसी प्रकार की समस्या होती है तो उसे हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाता है. उन्होंने कहा कि सभी ऑटो चालक संघ के सदस्य इसी प्रकार एकता बनाए रखें, ताकि सभी के सुख-दुख में काम आ सके. इधर आर्थिक मदद पाकर ऑटो चालक सुरेंद्र राम काफी भावुक होते हुए पूरे संघ को धन्यवाद दिया है. मधुर नेता ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर रणनीति बनाने के लिए आगामी 19 मार्च को एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ऑटो चालक एवं ट्रक एसोसिएशन सिमडेगा के सदस्य संयुक्त रूप से शामिल होंगे. इसमें संगठन के विस्तार एवं अन्य चीजों को लेकर चर्चा की जाएगी. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-sent-data-from-mobile-and-electronic-devices-of-vishal-chaudhary-and-others-for-forensic-examination/">ईडी

ने विशाल चौधरी समेत अन्य के मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से मिले डेटा फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही