Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : नव निर्मित इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट और जिम का उद्घाटन

Simdega/Kolebira : सिमडेगा के इंडोर स्टेडियम में शनिवार को बैडमिंटन कोर्ट और जिम का उद्घाटन कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक भूषण बाड़ा एवं जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. हॉकी की नर्सरी सिमडेगा जिले में अन्य खेलों को भी बढ़ावा देने के लिए इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि सिमडेगा जिले में आउटडोर गेम्स के साथ-साथ इंडोर गेम्स को भी आगे बढ़ाने के लिए सरकार के द्वारा स्टेडियम का निर्माण किया गया है. इसमें बैडमिंटन, योगा, जिम आदि की सुविधा दी गई है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/suspicious-death-of-undertrial-prisoner-of-latehar-mandal-jail/">लातेहार

जेल के विचाराधीन बंदी की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने कहा- पुलिस की पिटाई से मरा
वहीं विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि जिलेवासी स्टेडियम का लाभ उठाकर बेहतर प्रदर्शन करेंगे और अन्य खेलों में भी जिले की पहचान बनेगी. वहीं इस कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सिमडेगा जिला परिषद सदस्य को नहीं बुलाया गया, इसे लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की. मौके पर डीडीसी अरुण वाल्टर सांगा, अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, एसडीओ महेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय बड़ाईक, बीडीओ अजय कुमार रजक, सीओ प्रताप मिंज समेत अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी व खेलप्रेमी उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/06rc_m_121_06052023_1-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/06rc_m_123_06052023_1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> इसे भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/ias-chhavi-ranjan-suspended-notification-issued/">IAS

छवि रंजन सस्पेंड, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही