Search

 
 
 

सिमडेगा : बानो प्रखंड की बानो ओएसएफ टीम सम्मानित

 
Simdega: बानो प्रखंड की बानो ओएसएफ टीम को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रांची प्रोजेक्ट भवन में सम्मानित किया गया. झारखंड राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गैर कृषि के क्षेत्र में महिलाओं के साथ उत्कृष्ट कार्य करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बेस्ट OSF का पुरुस्कार दिया गया. NRETP OSF के तहत समूह की दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य किया जाता हैं. इसमें दीदियों के उद्यम (दुकान) का सर्वे कर OSF की जानकारी देकर नियमों का पालन करते हुए उन्हें ऋण देकर सहयोग किया जाता है. साथ ही उनका उद्यम आधार, FSSAI, दुकान बीमा कराया जाता है. बाजार की स्थिति और मांग की भी जानकारी दी जाती है. बैंक से भी जोड़ा जाता हैं. जैसे स्टार सखी, स्वयं शिद्धा आदि. अभी तक 82 लाख रुपए से भी ज्यादा ऋण वितरण कर उद्यमी दीदियों को सहयोग दिया गया है. साथ ही स्वयं सहायता समूह की दीदियों की सफलता की कहानी भी JSLPS पोर्टल और मीडिया में दे कर उन्हे प्रोत्साहित किया जाता है. इसे भी पढ़ें-पिछड़ा">https://lagatar.in/the-present-state-government-is-anti-backward-pratul/">पिछड़ा

विरोधी है वर्तमान राज्य सरकार- प्रतुल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही