Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा: ‘सरल एप’ से पूरी तरह डिजिटल हुई भाजपा, डाटा मैनेजमेंट पर कार्यशाला संपन्न

Simdega: बीजेपी ने डाटा मैनेजमेंट को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया. जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश व बूथ तक डेटा प्रबंधन की कार्यशाला कर रही है. जिसमे सभी कार्यकर्ताओं का डाटा `सरल एप` पर उपलब्ध होगा. एक क्लिक पर सारी जानकारी राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों तक पहुंच जायेगी. जिला संयोजक श्रद्धानंद बेसरा ने सभी कार्यकर्ताओं को डाटा प्रबंधन और उसके महत्व के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें:चांडिल">https://lagatar.in/chandil-date-fixed-for-sports-competition-under-block-level-support-scheme/">चांडिल

: प्रखंड स्तरीय सहाय योजना के तहत खेल प्रतियोगिता के लिए तिथि निर्धारित

एक क्लिक में पदाधिकारियों से होगा संपर्क

मौके पर मुख्य अतिथि को तौर पर मौजूद अमित चरण ने कहा के 2 सालों से भाजपा `सरल एप` पर कार्य कर रही है. अब बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ता एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध मिलेंगे. एक क्लिक पर बूथ की सारी जानकारी उपलब्ध रहेगी. बीजेपी अब पूरी तरह डिजिटल रूप में आने की ओर बढ़ चुकी है. कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा दुनिया की पहली पूरी तरह से डिजिटल पार्टी बन गई है. सरल के नाम से तैयार एप पर बूथ स्तर तक पदाधिकारियों का डाटा अपलोड किया जा चुका है. और पार्टी के भीतर संवाद और संदेश का यह बड़ा माध्यम बन गया है. सोशल मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता ने कहा कि `सरल एप` का विस्तार कर उस पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना है. कार्यशाला की शुरुआत अतिथियों की ओर से दीप जलाकर की गई. साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया गया. इस दौरान मंच का संचालन महामंत्री दीपक पुरी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जिला सहसंयोजक सुजान मुंडा ने किया. इसे भी पढ़ें: रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-congress-workers-said-we-are-ready/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा- तैयार हैं हम
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही