Search

 
 
 

सिमडेगा : भाजपा कोनपाला मंडल कार्यसमिति की बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर

 
Simdega : भारतीय जनता पार्टी कोनपाला मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि जिला संगठन से पार्टी की मजबूती के लिए जैसा भी दिशा निर्देश मिलेगा, उसे सभी भाजपा कार्यकर्ता पालन करेंगे. वहीं मंडल प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन को मजबूत करें एवं बूथ स्तर तक मोदी सरकार के कार्यों को पहुंचाएं. ताकि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मन की बात हर बूथ पर अवश्य सुनें. मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, सुदेश महतो, विष्णु कुमार, भूखल मांझी, राजू मांझी, शिव नारायण प्रसाद, निर्मला देवी, ललिता कुमारी, बलराम प्रधान, सुरेंद्र महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: BREAKING:">https://lagatar.in/four-congressmen-including-alok-dubey-lal-kishorenath-were-expelled-from-the-party-for-6-years/">BREAKING:

6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित हुए आलोक दुबे, लाल किशोरनाथ सहित चार कांग्रेसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही