Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : भाजपा ने चलाया मेरी माटी मेरा देश अभियान, हर घर से मिट्टी संग्रह की गई

Advertisement
Advertisement
गांधी मैदान में ऐतिहासिक होगी बाबूलाल की संकल्प यात्रा : सत्यनारायण Simdega: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नंदनी दास के नेतृत्व में नगर के वार्ड संख्या छह के विभिन्न मोहल्ले से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के निमित्त घर-घर मिट्टी संग्रह अभियान चलाया गया. साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के 20 सितम्बर को सिमडेगा विधानसभा स्तरीय संकल्प यात्रा गांधी मैदान में प्रस्तावित है. इसकी सफलता के लिए नगरवासियों को आमंत्रित किया गया. मौके पर मेरा माटी मेरा देश के जिला सयोंजक पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आहवान पर पूरे देश में वीरों के सम्मान में मेरा माटी मेरा देश का कार्यक्रम 17 सितम्बर तक चलाया जाएगा. पूरे देश से संग्रह की गई मिट्टी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शहीदों के सम्मान में बनने वाली अमृत वाटिका में समर्पित की जाएगी. नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद ने संकल्प यात्रा की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा गांधी मैदान में ऐतेहासिक होगी. इसकी तैयारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-from-baghmara-missing-since-friday-night-family-worried/">धनबाद

: शुक्रवार रात से बाघमारा का युवक लापता, परिजन परेशान

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करेंगे

मोर्चा नगर अध्यक्ष नंदनी दास ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी देते हुए कहा कि कल मोदी जी का जन्म दिन है. केंद्र सरकार कारीगरों और श्रमिकों को प्रोत्साहन देने के लिए तैयार है. 17 सितम्बर को नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करेंगे. इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन के पश्चात कामगारों को 7 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी और प्रतिदिन के हिसाब से 500 रुपए दिए जाएंगे. साथ ही साथ प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए 1500 हजार रुपए अनुदान के रुप में दिए जाएंगे. नंदनी दास ने कहा कि पहले चरण में एक लाख एवं दूसरे चरण में योग्य कामगारों को दो- दो लाख का रियायती कर्ज भी दिया जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/16rc_m_153_16092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानन्द बेसरा, कार्यक्रम जिला सह सयोंजक रामविलास बड़ाईक, नगर कार्यक्रम प्रभारी संजय शर्मा,कार्यक्रम सह प्रभारी नवीन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, तपेश्वर बड़ाईक, फुलसुन्दरी देवी, रूनी कुमारी, कमला कुमारी, चम्पा देवी, शिखा अग्रवाल, सन्तोषी देवी, पूर्णिमा देवी, अहिल्या देवी, नागेश्वरी देवी, सोनमती देवी, सुनीता देवी, ननकी देवी, दशमी देवी, सलोनी कुमारी के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjps-tonto-mandal-collected-soil-from-door-to-door/">चाईबासा

: भाजपा के टोंटो मंडल ने घर-घर जाकर किया मिट्टी संग्रह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही