Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : भाजपा की बैठक, अर्जुन मुंडा को जिताने का आह्वान

Simdega/Kolebira: भारतीय जनता पार्टी कोलेबिरा विधानसभा मंडल का नावाटोली में बैठक हुई. मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार ने कहा कि सभी बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ कमेटी अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें. बूथ पर ज्यादा से ज्यादा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान हो ये संकल्प लें. वहीं कोलेबिरा विधानसभा प्रभारी श्यामलाल शर्मा ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब भाजपा संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की देन है कि हर घर में केंद्र सरकार की योजना का लाभ मिला है. विश्व पटल पर भारत की अमिट छाप है. शक्ति केन्द्र के संयोजक, सह संयोजक एवं बूथ कमिटी अपने आप को अर्जुन मुंडा मानते हुए भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में प्रचार-प्रसार करें. भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी को कोलेबिरा में बढ़त दिलाएं. इसे भी पढ़ें-BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-party-challenges-lokpal-order-related-to-shibu-soren-and-jmm-in-delhi-high-court-hearing-on-23rd/">BREAKING:

शिबू सोरेन और JMM से जुड़े लोकपाल के आदेश को पार्टी ने दिल्ली हाइकोर्ट में दी चुनौती, 23 को सुनवाई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/10rc_m_90_10042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन का उद्देश्य है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे. इस संदेश को कार्यकर्ता आत्मसात करते हुए अंतिम लोगों तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचायें. भाजपा कार्यकर्ता जुझारू है. अपने बूथ पर भाजपा प्रत्याशी की बढ़त दिलाने का काम करें. मौके पर दिलेश्वर सिंह, महामंत्री कृष्णा दास, दिलेश्वर सिंह, गौरी प्रसाद सिंह, अर्जुन सिंह, मुनेश्वर तिर्की, अमरेंद्र बड़ाईक, चैतन्य सिंह, जगन्नाथ ओहदार, नवाटोली मुखिया कल्पना देवी, अमरनाथ सिंह, संदीप साहू, शयाम सुन्दर सिंह, रणधीर प्रसाद सिंह, भुवनेश्वर सिंह, राहुल कुमार, लोधा सिंह, भोला साहू, नीरज कुमार, लक्ष्मण शर्मा, अशोक ठाकुर, प्रियांशु शेखर, महेश सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-peace-committee-meeting-in-kolebira-police-station-miscreants-will-be-monitored/">सिमडेगा

: कोलेबिरा थाना में शांति समिति की बैठक, उपद्रवियों पर रहेगी नजर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही