Search

 
 
 

सिमडेगा : गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

 
Simdega/Kolebira: भारतीय जनता पार्टी के कोलेबिरा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार की अध्यक्षता में बुधवार को गांव चलो अभियान को लेकर मंडल कमेटी की बैठक हुई. बैठक में मंडल अध्यक्ष ने बताया कि कोलेबिरा में गांव चलो अभियान के सफलता के लिए सभी भाजपा नेता बूथों पर प्रवास करेंगे. बूथ लेबल के कार्यकर्ता आम जनता को पीएम मोदी की उपलब्धियों को बतायेंगे. पार्टी कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण का कार्य भी करेंगे. बैठक में मंडल सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार, जिला मंत्री दिलेश्वर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश दास, अशोक ठाकुर, महामंत्री रुपधर सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जनेश्वर, बिल्हौर लोधा सिंह, बालेश्वर सिंह, महेश्वर सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-चतरा">https://lagatar.in/palamus-son-martyred-in-encounter-with-naxalites-in-chatra/">चतरा

में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पलामू का लाल शहीद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही