Simdega: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 43वां स्थापना दिवस मनाया. सभी 14 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवास, चौक चौराहों पर पार्टी के झंडे लगाए एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना. मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा के विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने पर हम सबों को गर्व होना चाहिए. भारतीय जनता पार्टी के गठन का उद्देश्य ही है की अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे. कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा की उन सभी कार्यकर्ताओं को नमन, जिनके अथक प्रयास और खून पसीने की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी खड़ी हुई, और आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. हम सबों को भारत को विश्व के मानचित्र पर ऊंचा रखने के उद्देश्य से कार्य करना चाहिए और पार्टी संगठन को मजबूत करना चाहिए. इसे भी पढ़ें- रामगढ़ः">https://lagatar.in/ramgarh-dead-body-of-missing-youth-found-from-pond-fear-of-murder/">रामगढ़ः
तीन दिनों से लापता युवक का तालाब से मिला शव, हत्या की आशंका [wpse_comments_template]
तीन दिनों से लापता युवक का तालाब से मिला शव, हत्या की आशंका [wpse_comments_template]
Leave a Comment