Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, सैंकड़ों लोगों ने कराई जांच

Simdega : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सामाजिक समरसता और न्याय सप्ताह को लेकर जिला अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व सदर प्रखंड के मैना बेड़ा में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी जांच कराई. कोलेबिरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह चिकित्सक डॉ. महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवयश्क दवाई दी गई. मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 अप्रैल से 16 अप्रैल तक सामाजिक समरसता एवं न्याय सप्ताह मनाया जा रहा है. इसी को लेकर यह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके. उद्घाटन करते हुए पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा समय-समय पर कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं, जिससे आम लोगों को लाभ मिले. प्रधानमंत्री का नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास. इस शिविर का ग्रामीणों ने लाभ उठाया. ग्रामीणों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया, ताकि समय-समय पर वह अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं. इसे भी पढ़ें :  प्रोत्साहन">https://lagatar.in/work-done-online-in-the-name-of-giving-incentives-payment-not-yet-done-anger-of-600-jalsahiyas/">प्रोत्साहन

राशि देने के नाम पर ऑनलाइन कराया काम, अबतक नहीं हुआ भुगतान, 600 जलसहियाओं का भड़का आक्रोश
जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को यूं ही नहीं पार्टी विद डिफरेंस कहा जाता है. जहां अन्य राजनीतिक पार्टियां सिर्फ वोट की राजनीति करती है, वहीं भारतीय जनता पार्टी सेवा भाव की राजनीति करती है. सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विमला प्रधान, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव एवं राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सतीश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, श्रद्धानंद बेसरा, राकेश रविकांत, सत्यनारायण प्रसाद, रवि गुप्ता, लाल साहू, उत्तम केरकेट्टा, करण सिंह, नवीन सिंह, संजय शर्मा, दिलेश्वर सिंह, गजानंद बेसरा, सुभाष महतो, राम प्रसाद, राहुल कश्यप, निरंजनपुरी, उमेश नायक, गणेश नायक, पिंकी प्रसाद, शिखा अग्रवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. [caption id="attachment_610485" align="alignnone" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/16rc_m_197_16042023_1.jpg"

alt="सिमडेगा : भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर" width="1599" height="722" /> सिमडेगा : भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर[/caption] इसे भी पढ़ें : प्रयागराजः">https://lagatar.in/prayagraj-atiq-and-ashraf-were-buried-amid-tight-security/">प्रयागराजः

कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक और अशरफ सुपुर्द-ए-खाक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही