Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक, दायित्व के निर्वहन पर जोर

Simdega  :केरसई मंडल के शक्ति केंद्र किनकेल बेतमा में बूथ निर्माण एवं सशक्तिकरण अभियान के तहत बैठक हुई. बेतमा में भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक की अध्यक्षता राम विलास राणा ने किया. मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मानकी लाल ने कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ता को एक दायित्व दिया जा रहा है, जिसे सफल बनाना है. हर शक्ति केंद्र से बूथ अध्यक्ष, सचिव, BLA-2, मन की बात प्रमुख, व्हाट्सप्प ग्रुप प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, सामाजिक श्रेणी प्रमुख, प्रभावी मतदाता प्रमुख, 6 कार्यक्रमो का प्रमुख बनाया जाना है. भाजपा नेता श्रद्धानन्द बेसरा ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष को बूथ की सारी जानकारी अपने पास रखनी है. सभी बूथ के ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ना है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-opposition-in-vel-intermittent-sloganeering/">झारखंड

विधानसभा : वेल में विपक्ष, रुक-रुक कर नारेबाजी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/bbb-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मोदी सरकार की योजनाओं की प्रशंसा

मौके पर एससी मोर्चा के अध्यक्ष देवनारायण देहरी ने राष्ट्रपति का अभिभाषण पढ़ कर सुनाया. मंडल मंत्री सह अल्पकालीन विस्तारक सुधीर मांझी ने शक्ति केंद्र बासेन बूथ नं 217 करवारजोर बासेन में बूथ का पुनर्गठन और राष्ट्रपति का अभिभाषण की जानकारी दी. मण्डल मीडिया प्रभारी सागर पहान ने डाटा एंट्री और सरल एप, नमो एप डाउनलोड कराया. बैठक में मण्डल अध्यक्ष मानकी लाल, भाजपा नेता श्रद्धांनन्द बेसरा, मण्डल उपाध्यक्ष कैलाश मेहेर, सुधीर मांझी, सागर पहान, बूथ अध्यक्ष सुलेन्द्र प्रधान, सुबास कुमार मांझी, सोनू प्रसाद, लालमोहन नायक, जागेश्वर प्रधान, दिलीप बड़ाईक, देवनारायण देहरी, गोपाल बैगा, ऋतु बड़ाईक, गौरी शंकर दास, संजय बड़ाईक, संजय उजरी, पूजा देवी, अलका देवी, शंकर बड़ाईक, किशोर नेगी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-आंधी">https://lagatar.in/devastation-due-to-rain-a-huge-tree-fell-on-the-house-people-narrowly-survived/">आंधी

बारिश से तबाही, घर पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे लोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही