Search

 
 
 

सिमडेगा : भाजपा का जनसंपर्क अभियान, फिर मोदी सरकार बनाने की अपील

 
लाभार्थियों से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील Simdega:  सिमडेगा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए लाभार्थी योजना के तहत मतदाताओं को जागरूक कर मतदान करने की अपील की. कोचेडेगा भण्डार टोली में पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा ने लोगों को लाभार्थी योजना के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया. मौके पर ग्रामीणों ने नरेन्द्र मोदी की सरकार फिर बनाने का संकल्प लिया. वहीं श्रद्धानंद बेसरा को ग्रामीणों ने पानी की समस्या से अवगत कराया. चापाकल खराब होने की जानकारी दी. बेसरा ने तत्काल खराब चापाकल को ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग से बात की. मौके पर भाजपा के ओमप्रकाश साहू, दीप नारायण दास, अमरनाथ बाम्बलिया, चंदन कसेरा, बाबुल साहा, ओम प्रकाश शर्मा, करन सिंह, लालदेव बड़ाईक, रंजीत साहु, कमलेश गोप, एवं ग्राम के अनेकों महिला पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-support-in-elections-to-the-person-who-has-interest-in-kayastha-community/">रामगढ़

: कायस्थ समाज का हित रखने वाले को चुनाव में समर्थन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/07rc_m_146_07042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही