Search

 
 
 

सिमडेगा : जीईएल चर्च में आशीष दिवस का आयोजन, एनोस एक्का हुए शामिल

 
Simdega:  सदर प्रखंड के कोचेडेगा पंचायत अंतर्गत जीईएल चर्च बेन्दोजोर में शुक्रवार को आशीष दिवस का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एनोस एक्का, विशिष्ठ अतिथि जिला अध्यक्ष मातियस बागे और पादरी ईमानी बूड मौजूद रहे. आशीष दिवस पर पादरी ने विधिवत रूप से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया. मौके पर पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि गिरजाघर विश्वास, आस्था एवं एकता का प्रतीक है, जो ईश्वर एवं इंसान को जोड़ता है. उन्होंने कहा कि कोई भी निर्माण कार्य आसान नहीं होता. उसके लिए योजना, परिश्रम, आपसी तालमेल और समझदारी की आवश्यकता होती है. प्रभु का मंदिर सबके लिए खुला रहना चाहिए. हम सभी को कलीसिया समुदाय को मजबूत करने के लिए आगे आने की आवश्यकता है ताकि समाज का अगुवा बनकर हम सभी समाज को बेहतर बनाने की आवश्यकता है. मौके पर जोसेफ डुंगडुंग, रसाल खालखो, प्रवीण डुंगडुंग, अनिल कुल्लू, ओलेन डुंगडुंग, फुलकेरिया कुल्लू, अंजोर कुल्लू, इलयाजार कुल्लू, दान केरकेट्टा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tribal-movement-postponed-after-talks-with-ecl-gm/">धनबाद

: ईसीएल जीएम से वार्ता के बाद आदिवासियों का आंदोलन स्थगित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही