Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : हिंदी पखवाड़ा के मौके पर पुस्तक प्रदर्शनी

Advertisement
Advertisement
Simdega: जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जवाहर लाल नेहरू विद्यालय कोलेबिरा के प्राचार्य बी पी गुप्ता ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने ``विद्यार्थी जीवन में पुस्तकों का महत्व`` विषय पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छी पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया. कहा कि आज 5जी के युग में भी पुस्तकों की कोई सानी नहीं है. लाइब्रेरी एवं पुस्तकें लोगों को अच्छे मार्ग पर चलने के लिए सदैव से प्रेरित करती रही हैं. वहीं पुस्तकालयाध्यक्ष विकास चंद्रा एवं रामायण पासवान पीजीटी (हिंदी) ने भी हिंदी पखवाड़ा के महत्व एवं इसके उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी का बड़े उत्साह के साथ आनंद उठाया. इस मौके पर पुस्तकालयाध्यक्ष द्वारा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच पुस्तकें भी जारी की गईं. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/pasmanda-party-will-be-formed-in-jharkhand-also-only-then-pasmanda-muslims-will-get-rights/">झारखंड

में भी बनेगी पसमांदा पार्टी, तभी मिलेगा पसमांदा मुसलमानों को अधिकार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/26rc_m_183_26092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही