Search

 
 
 

सिमडेगा : जलडेगा में महिला की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 
Simdega : जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र के कोलोमडेगा पहानटोली गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है. यह घटना सोमवार की देर रात एक बजे की बतायी जा रही है. महिला की पहचान 60 वर्षीय जीरानी कंडुलना के रुप में हुई है. जानकारी के मुताबिक महिला की चाकू से मारकर हत्या की गई है. हत्या का आरोप गांव के ही तीन लोगों पर लगाया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thieves-blew-away-thousands-of-goods-on-the-night-of-diwali-by-breaking-the-lock/">बोकारो

: ताला तोड़कर दिवाली की रात चोरों ने दुकान से उड़ाये हजारों के सामान

 पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए कर रही छापेमारी 

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने जीरानी के घर का दरवाजा झूठ बोलकर खुलवाया. दरवाजा खुलते ही जीरानी जैसे ही बाहर आयी अपराधी ने उसपर चाकू से हमला कर दिया. जिसे उसकी मौत हो गयी. इस दौरान पति सुलेमान किसी तरह चंगुल से छुटकर भाग खड़ा हुआ. पुलिस घटना को अंजाम देने वाले अभि तोपनो, जेम्स तोपनो एवं गाब्रिएल कंडुलना को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें - पलामू">https://lagatar.in/palamu-body-of-a-person-found-on-railway-track-police-engaged-in-investigation/">पलामू

: रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही