Simdega : सिमडेगा सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया ने पूर्व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार को भावभीनी विदाई दी गई. इस अवसर पर अंजुमन के सदस्यों द्वारा बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. दयानंद कुमार ने कहा कि जो प्यार और सहयोग मुझे सिमडेगा वासियों और अंजुमन के सदस्यों से मिला है, उसे कभी भी भुला नहीं सकता. मैंने अपने कार्यकाल में सिमडेगा में शांति बनाए रखने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया है. आज इसी काम का ये परिणाम मिला कि मुझे सम्मानित कर विदाई दी जा रही है. इस अवसर पर बोलते हुए अंजुमन के सदर मो. ग्यास ने कहा कि दयानंद कुमार ने अपने कार्यकाल में सिमडेगा में अमन-चैन बहाल रखने के लिए पूरी ईमानदारी से अपना शत प्रतिशत योगदान दिया है. अपने कार्यों से इन्होंने आवाम का दिल जीता है. अंजुमन को जब भी इनकी जरूरत पड़ी वे तैयार नजर आए. उन्होंने कहा कि आज भले ही वे हमारे बीच से जा रहे हैं, लेकिन वे हमेशा हमारे बीच बसे रहेंगे और जब भी जरूरत पड़ेगी हम उनका मार्गदर्शन जरूर लेंगे. इस अवसर पर प्रमुख रूप से मो. साजिद, हाजी जावेद, जफर खान, मो. नौशाद, जमीर खान, अयूब अंसारी, मो. इफ्तखार, मास्टर साजिद, मास्टर अली इमाम, मास्टर अबरार, मास्टर नौशाद, मो. अनस, मो. शकील, सलमान खान, मो. आकिब आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मदरसा">https://lagatar.in/madrasas-and-sanskrit-schools-will-now-get-double-grant-crpf-office-will-be-built-in-nagdi-area-of-ranchi/">मदरसा
और संस्कृत विद्यालयों को अब मिलेगा दोगुना अनुदान, रांची के नगड़ी अंचल में बनेगा सीआरपीएफ कार्यालय [wpse_comments_template]
सिमडेगा सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया ने पूर्व थाना प्रभारी को दी भावभीनी विदाई

Leave a Comment