Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : मेले में खाद्य सामग्री की जांच, शौचालय बंद होने से परेशानी

पहली खबर Simdega : अनुमंडल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार ने गांधी मेला में लोगों को खिलाये जा रहे स्वदेशी निर्मित खाद्य सामग्री की जांच की. बता दें कि गाँधी मेला में लोग पूरे परिवार के साथ इन मिठाईयों का स्वाद लेने आते हैं. ऐसे में लोगों को खिलाये जाने वाले पकवान की गुणवत्ता की जांच अनुमंडल पदाधिकरी ने करवाया. लोगों पर इसका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े. दरअसल 6 दिवसीय गांधी मेले में स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को बुलाया है. मौके पर अपूर्वा मिंज, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, सुखदेव प्रसाद, प्रशिक्षित विश्लेषक, राहुल एलेक्स तिग्गा, एमटीएस, अनिल प्रकाश तिर्की समेत कई लोग उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/JJJJ-9.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मेले में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं लोग

26 जनवरी पर आयोजित गांधी मेला प्रत्येक वर्ष एक सप्ताह तक लगता है. इसमें जिले के साथ-साथ निकटवर्ती जिले व पड़ोसी राज्यों से हजारों लोग पहुंचते हैं. दो वर्षो बाद आयोजित इस गाँधी मेला में स्वदेशी निर्मित खाद्य मिलती है. लोग पूरे परिवार के साथ इन मिठाईयों का लुफ्त उठाने यहां आते है. प्रशासन ने अब खाद्य सामग्री की जांच कर रहा है ताकि लोगों पर दुष्परिणाम न पड़े. इसे भी पढ़ें: डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-30-bed-hospital-will-be-constructed-at-a-cost-of-10-crores-mla/">डुमरिया

: 10 करोड़ की लागत से 30 बेड के अस्पताल का होगा निर्माण : विधायक
दूसरी खबर

शौचालय बंद होने के कारण खुले में लोग कर रहे हैं शौच

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/SSSS-34.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भाजपा मंडल महामंत्री कोलेबिरा रोहित साहू ने जताया खेद कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के लचरागढ़ पंचायत भवन के समीप सप्ताह के 2 दिन बुधवार और शनिवार को बाजार लगता है. दूरदराज से लोग साग-सब्जी और घरेलू सामानों की खरीदारी करने के लिए आते हैं. लचरागढ़ पंचायत क्षेत्र का यह सबसे बड़ा बाजार है जहां हर प्रकार की सामग्री मिलती है. अतः काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और लोग सामान बेचने और खरीदने आते हैं. बाजार के समीप शौचालय तो बना है पर इसमें ताला जड़ा हुआ है. भाजपा मंडल महामंत्री कोलेबिरा रोहित साहू और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार लगभग सालों भर से शौचालय बना हुआ है लेकिन अभी तक यहां के शौचालय का उद्घाटन भी नहीं हुआ है. चालू भी नहीं हुआ है. इससे ग्रामीणों को विशेषकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वे खुले में शौचालय करने को मजबूर हैं. रोहित साहू ने कहा कि जल्दी से प्रखंड प्रशासन से बात कर इसकी जानकारी लेंगे कि आखिर क्यों अभी तक शौचालय में ताला जड़ा है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-annual-sports-competition-from-february-1-16-schools-and-6-teams-will-participate/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स का वार्षिक खेल प्रतियोगिता 1 फरवरी से, 16 स्कूल व 6 टीमें लेंगी भाग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही