Search

 
 
 

सिमडेगा : शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निकाली गई स्वच्छता रैली

 
Simdega :  सिमडेगा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है, जिसमें जिले के तमाम पदाधिकारियों का सहयोग मिल रहा है.  अनुमंडल पदाधिकारी-सह-कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद महेंद्र कुमार का महत्वपूर्ण योगदान देखा जा रहा है उनके नेतृत्व में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए रविवार को सिमडेगा में पदमश्री मुकुंद नायक के गीतों पर झूम कर नाचते गाते हुए लोग सफाई का संदेश देते हुए सफाई में जुटे. सफाई सहायकों ने कहा शहरवासी सहयोग करें हम तैयार हैं. स्वच्छता रैली में सफाई सहायकों में जोश और उमंग दिखा. युवा अगर ठान ले तो मंजिल की राह कठिन नहीं होती. शहर को स्वच्छ रखने के अभियान को सफल बनाने के लिए एसडीओ महेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण योगदान देखा गया. उनकी पहल पर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए सड़कों में गिरे कचड़े को चुनते हुए गांधी मैदान तक सफाई की गई. पदाधिकारियों ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ एक ही है स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक करना. इसे भी पढ़ें–बेरमो">https://lagatar.in/dhanbad-old-wall-collapses-in-jharia-one-injured-after-being-buried/">बेरमो

: सांसद और विधायक ने किया विद्युत ट्रांसफार्मर का उदघाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही