Search

 
 
 

सिमडेगा : सरस्वती पूजा के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन, नशा से दूर रहने की अपील

 
Simdega : जिला के कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के बरसलोया में सरस्वती पूजा के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नवयुवक संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुजान मुंडा और विशिष्ट अतिथि अशोक इंदवार ने की. मौके पर सुजान मुंडा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना खुशी की बात है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा की नशा ही नाश का मुख्य जड़ है. आमतौर पर गांव देहात के लोग शराब, नशा-पान इत्यादि करते हैं और ऐसे खास त्यौहार के मौकों पर लोग शराब आदि का सेवन करते हैं जो कि हमारे समाज के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. कहीं ना कहीं इससे हमारा समाज भविष्य में अंधेरे की ओर जा रहा है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अतः मैं आपसे नम्र निवेदन करता हूं आप सभी ग्रामीण नशा पान से दूर रहें और शिक्षित और सभ्य समाज बनाने बनाने में अहम भूमिका निभायें. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chief-minister-will-attend-jmms-51st-foundation-day-function/">धनबाद

: झामुमो के 51 वें स्थापना दिवस समारोह में आएंगे मुख्यमंत्री

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर सुजान मुंडा, अशोक इंदवार, जनेश्वर बिल्हौर, अनिल नायक, देवानंद सिंह, सूरज पांडा, जीतेंद्र साहू, शाका उर्फ सिरनुस, सुभाष नायक, अमित कुमार साहू, विनय कुमार साहू, युधिष्ठिर सिंह, सुनील सिंह उमंग साहू, अमित कुमार सिंह, शिवा और नवयुवक संघ के सदस्य बरसलोया ग्रामवासी और काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gurmukh-singh-mukhes-trouble-increased-the-court-rejected-the-revision-case/">जमशेदपुर

: गुरमुख सिंह मुखे की परेशानी बढ़ी, रिविजन मामले को कोर्ट ने किया खारिज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही