Simdega : हॉकी की नर्सरी सिमडेगा के जिन इलाकों में हॉकी या खेल के प्रति रुझान कम है, सामाजिक कुरीतियों और रोजगार के लिए पलायन को महत्व देते हैं, उन इलाकों में स्कूली बच्चों के बीच खेल और शिक्षा के प्रति जागरुकता लाने के लिए स्थानीय प्रबंधन के साथ मिलकर हॉकी सिमडेगा द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिला मुख्यालय से कोसो दूर घनघोर जंगलों और पहाड़ों के बीच बसे जोरोबाड़ी स्कूल में खेल और शिक्षा के महत्त्व पर भाषण, क्विज, चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता कराकर विद्यार्थियों और अभिवावकों को किया गया. जागरूक, प्रथम तीन स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की किताबें देकर सम्मानित किया गया. हॉकी की नर्सरी सिमडेगा जिला के चार दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुष हॉकी खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया है. वही सैकड़ों खिलाड़ियों ने राज्य का, हजारों खिलाड़ियों जिला का प्रतिनिधित्व किया है. यहां के लोगों में हॉकी कूट कूट भरी है ,फिर भी अभी भी जिला के कई इलाकों में हॉकी या खेल के प्रति रुझान कम है और अब भी सामाजिक कुरीतियों से घिरे हुए है. रोजगार के लिए पलायन को महत्व देते हैं. वैसे इलाकों में खेल और शिक्षा के प्रति जागरुकता लाने के लिए हॉकी सिमडेगा उस इलाके के विद्यालय प्रबंधनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से स्कूली बच्चों के बीच खेल और शिक्षा का महत्व पर भाषण, निबंध, क्विज इत्यादि कराकर अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कार स्वरूप इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की किताबें देकर सम्मानित किया, ताकि स्टूडेंट्स में खेल और शिक्षा के प्रति रुझान बढ़े. (हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग
की खबरों के लिए यहां क्लिक करें) इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/land-scam-ed-freezes-50-bank-accounts-10-lakh-recovered-from-shekhars-house/">जमीन
घोटालाः ED ने 50 बैंक खातों को किया फ्रीज, शेखर के घर से मिले 10 लाख [wpse_comments_template]
सिमडेगा : खेल और शिक्षा के प्रति जागरुकता को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन

Leave a Comment