Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : रामरेखा धाम के महंत को धमकी दिये जाने की निंदा, सुरक्षा की मांग

Advertisement
Advertisement
Simdega:  जिले के प्रसिद्ध रामरेखा धाम के महंत को धमकी दिए जाने के मामले पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पार्टी जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने कहा कि रामरेखा धाम सिर्फ सिमडेगा ही नहीं बल्कि झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के धार्मिक आस्था का केंद्र है. उन्होंने कहा कि हमेशा से यहां के महंत सनातनियों के उत्थान हेतु कार्य करते आ रहे हैं. उनको धमकी मिलना चिंता का विषय है. भारतीय जनता पार्टी प्रशासन से मांग करती है कि अभिलंब मामले का खुलासा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-congress-national-spokesperson-ragini-nayak-said-womens-reservation-is-just-an-election-slogan/">रांचीः

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा, महिला आरक्षण सिर्फ चुनावी जुमला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-25-at-16.47.41.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

दोषियों को सजा देने की मांग

वहीं पूर्व मंत्री विमला प्रधान, केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्त और रामरेखा धाम के सचिव सह नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा कि रामरेखा धाम लाखों सनातनियों के श्रद्धा का केंद्र है बिंदु है. जो धर्मांतरण, धर्मजागरण सहित कई विषयों पर लोगों को जागरुक कर रहा है. महंत को धमकी दिए जाने की पुलिस प्रशासन कड़ाई से जांच करें. दोषियों को सजा मिले. साथ ही महंत को सुरक्षा प्रदान की जाय. धाम में पुलिस विकेट का निर्माण किया जाए. गौरतलब है कि पूर्व से ही रामरेखा धाम में पुलिस विकेट की मांग होती रही है. उसके लिए जमीन भी चिन्हित है. पुलिस प्रशासन से जल्द पुलिस विकेट बनाने की मांग की. वही महंत को धमकी दिए जाने का सिमडेगा कांवरिया सेवा संघ और हिंदू ब्रिगेड ने घोर निंदा की है. किसी भी धर्मस्थल में जाकर वहां के महंत या पुजारी को धमकी दिया जाना बर्दाश्त योग्य नहीं है. पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता पूर्वक जांच करते हुए दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-are-suffering-due-to-water-logging-in-rani-dam-public-representatives-silent/">धनबाद

: रानी बांध में जलजमाव से त्राहि-त्राहि कर रहे लोग, जनप्रतिनिधि मौन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-25-at-16.47.42.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही