Search

 
 
 

सिमडेगा : कांग्रेस का चुनाव कार्यालय खुला, कालीचरण मुंडा को जिताने का आह्वान

 
जन-जन की यही पुकार, केंद्र में इंडिया गठबंधन की हो सरकार : क्लेमेंट टेटे परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प : अल्बिनुस लुगुन Simdega:  कोलेबिरा प्रखंड के पुराना बाजार के समीप और लचरागढ़ में टावर चौक के समीप कांग्रेस का चुनाव कार्यालय खोला गया. इसका उदघाटन कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता की उपस्थिति में हुई. कोलेबिरा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सब अपने क्षेत्र में जुट जाएं. पूरी ताकत झोक दीजिए. इस लोकसभा में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाना है. साथ कांग्रेस पार्टी की गारंटी कार्ड जन-जन तक पहुंचना है. इसके लाभ को भी बताना है. वहीं लचरागढ़ कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष अल्बिनुस लुगुन ने कहा कि 13 मई को हमारे लोकतंत्र का सबसे बड़ा चुनाव पर्व है. हम सभी को मतदान कर इसमें भागीदारी निभानी है. हम सभी कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं. हमारा दायित्व है कि हम खूंटी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को जितायें. वहीं पूर्वी मंडल अध्यक्ष जोसेफ सोरेन ने कहा कि आज लचरागढ़ में कांग्रेस पार्टी का चुनाव कार्यालय खुला. चुनाव के लिए अभी हमारे पास मात्र 10 दिन बचे हुए हैं. इसलिए अब हम सभी कार्यकर्ता पूरे तन मन और लगन से जनसंपर्क अभियान में लग जाएं. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-rahul-gandhi-will-come-on-7th-will-hold-election-rally-in-gumlas-basia/">रांची

: राहुल गांधी सात को आयेंगे, गुमला के बसिया में करेंगे चुनावी सभा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही