Search

 
 
 

सिमडेगा : ग्रामीणों की समस्या से रू-ब-रू हुए कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की

 
Simdega/Kersai:  जन समस्या को लेकर केरसई प्रखंड के टैंसेर नवाटोली गांव में स्थानीय वार्ड पार्षद और ग्रामीणों ने बैठक रखी थी. इसमें कांग्रेस इंटक नेता दिलीप तिर्की, स्माइल केरकेट्टा, प्रशांत मिंज, सोनू मिंज शामिल हुए. ग्रामीणों ने दिलीप तिर्की का स्वागत माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर किया. मौके पर दिलीप तिर्की ने कहा कि मैं आपकी समस्याओं से रूबरू होने आया हूँ, इसलिए सबसे पहले आप अपनी बातों को रखें. मौके पर लोगों ने बताया कि बिजली के दो कनेक्शन में से एक को हटाने के लिए आवेदन देने पर कर्मी बदले में 500 रूपये माँगते हैं. उनकी गलती से चक्रवृद्धि ब्याज विभाग में हमें भरना पड़ रहा है. जबकि महिलाओं ने कहा गर्मी में पानी की बहुत किल्लत रहती है. महिलाओं ने कहा कि वृद्धा पेंशन की काफी दिक्कत है, पूरे गांव में एक भी अबुआ आवास अबतक नही मिला है. गांव में पानी निकासी की बहुत बड़ी समस्या है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pickup-vehicle-loaded-with-cattle-seized-in-maithon-three-smugglers-arrested/">धनबाद

: मैथन में मवेशी लदा पिकअप वाहन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/18rc_m_114_18022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जनविरोधी नीति के खिलाफ हों एकजुट : दिलीप तिर्की

मौके पर दिलीप तिर्की ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही बहुत ज्यादा है. जिस कारण आम जनता को कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है. जो भी बिजली कर्मियों ने पैसे की मांग की है, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए कार्यपालक अभियंता से बात करूंगा. पानी के लिए उन्होंने तुरंत पीएचडी विभाग के एसडीओ से बात की. एसडीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द डीप बोरिंग करा दिया जाएगा. वृद्धा पेंशन के लिए वहाँ के वार्ड पार्षद से कहा गया कि ऐसे सभी लोगों को जिला समाज कल्याण विभाग ले जाएं ताकि सटीक समाधान हो सके. साथ ही दिलीप तिर्की ने कहा कि कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव आने वाला है. केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होना है. जब भी किसी गलत नीति के खिलाफ आपका आह्वान किया जाता है, तो उस परिस्थितियों में आपकी भागीदारी भी 100 फीसदी होनी चाहिए. आपकी एकजुटता से उसे कुचला जा सके. ग्रामीणों के साथ दिलीप ने पूरे गांव का भ्रमण भी किया. मौके पर ग्रेगोरी तिर्की, ख़रीस्टोफर लकड़ा, पीटर लकड़ा, रंजीत तिर्की, सिल्वेस्तार कुजूर, नोबर्ता तिग्गा, सुशीला खेस, संगीता लकड़ा, रेजिना कुजूर, पूनम लकड़ा,सानिया लकड़ा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-अमेठी">https://lagatar.in/rahul-and-smriti-irani-will-be-present-in-amethi-on-the-same-day-on-19th-february/">अमेठी

में 19 फरवरी को एक ही दिन मौजूद रहेंगे राहुल और स्मृति ईरानी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही