Search

 
 
 

सिमडेगा : कांग्रेसियों ने SBI बैंक के समक्ष दिया एक दिवसीय धरना

 
Simdega : जिला कांग्रेस सिमडेगा के द्वारा गुरुवार को SBI बैंक के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी , दिलीप तिर्की एवं अनूप लकड़ा ने संबोधित किया. कोलेबिरा विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दबाव में SBI ने सुप्रीम कोर्ट की भी अवहेलना कर रही है. जैसा कि ज्ञात है कि सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में भाजपा की चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक मानते हुए उस पर रोक लगा दी थी. अदालत ने राजनीतिक दलों को इस योजना के तहत प्राप्त दान का खुलासा करने का निर्देश दिया था. साथ ही भारतीय स्टेट बैंक को चुनावी चंदे की पूरी जानकारी 6 मार्च 2024 से पहले सार्वजनिक करने और चुनाव आयोग को सौंपने का निर्देश दिया था. इस फैसले का देशभर में काले धन के खिलाफ निर्णायक कदम के तौर पर व्यापक स्वागत किया गया था, परंतु चुनावी बॉन्ड योजना की प्राथमिक लाभार्थी होने के नाते भाजपा को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. चुनावी बॉन्ड की विवरण साझा करने में देरी संदिग्ध है, क्योंकि देश के सबसे बड़े और पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत बैंक को चुनावी बॉन्ड के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए 5 महीने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए. इससे यह पता चलता है कि एसबीआई का इस्तेमाल बीजेपी की वित्तीय अनियमिताओं और काले धन के स्रोत को छिपाने के लिए किया जा रहा है. देश की जनता जान चुकी है कि किस तरह से सरकारी एजेंसियों और संस्थानों पर दबाव डालकर सच्चाई को छुपायी जा रही है. इस पैसे से राज्य सरकारों को अपदस्थ एवं विधायक-सांसदों की खरीद-बिक्री कर दुरुपयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि एक राजनीतिक दल और एक सरकारी बैंक मिलकर सुप्रीम कोर्ट के अदालती फैसलों का अवमानना क्यों और कैसे कर रही है. इस धरना कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव पुष्पा कुल्लू , प्रदेश सचिव नॉमिता बा, पीसीसी डेलिगेट्स प्रदीप केशरी, कौशल किशोर रोहिल्ला, रणधीर रंजन, संतोष सिंह, रावेल लकड़ा, बिनय तिग्गा, सुनील मिंज, नवीन बिरेन तिर्की, शशि गुड़िया, कालू मियां, महताब आलम, जमीर खान, जमीर अहमद, अक्षण खान, सचिन हेरेंज, शकील अहमद, डॉ. इम्तियाज, शशि मिंज, शीला देवी एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कोर्ट">https://lagatar.in/court-extended-judicial-custody-of-former-cm-hemant/">कोर्ट

ने बढ़ाई पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही