Search

 
 
 

सिमडेगा : साप्ताहिक हाट में अपराधियों ने की लूटपाट, दुकानदारों से लूटे पैसे और मोबाइल

 
Simdega :  कोलेबिरा साप्ताहिक हाट में अपराधियों ने लूटपाट की. हजारों रूपये नकद और मोबाइल ले गये. कोलेबिरा में प्रत्येक रविवार और गुरुवार को साप्ताहिक हाट लगता है. दीपावली उत्सव को लेकर बाजार में काफी रौनक दिखाई दे रही थी. इसी बीच दो बाइक पर सवार 5 अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की. अपराधियों ने तीन दुकानों को लूट लिया. एक दुकान से 65 हजार, दूसरी दुकान से 30 हजार और मोबाइल लूट कर फरार हो गये. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rpf-sub-inspector-and-store-in-charge-of-gomo-loco-shed-arrested-for-dumping-scrap-iron/">धनबाद

: स्क्रैप लोहा टपाने में आरपीएफ सब इंस्पेक्टर व गोमो लोको शेड के स्टोर इंचार्ज गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/hhh-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

हथियारों से लैस थे अपराधी

5 अपराधियों ने हथियार की नोक पर व्यापारियों से लूटपाट की. लूटपाट के दौरान विभागीय सांसद प्रतिनिधि सह व्यवसायी रंधीर कुमार के साथ अपराधियों ने मारपीट की. रिवाल्वर से मारपीट कर रंजीत कुमार को घायल कर दिया गया और उनसे 65 हजार रूपये लूटकर अपराधी फरार हो गये. पीड़ित ने खुद कोलेबिरा थाना पहुंचकर इसकी जानकारी दी. उन्हें इलाज के लिए उसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा लाया गया. वहीं दूसरे व्यवसायी कुंदन कुमार से 30 हजार रूपये नगद और मोबाइल लूटी गई. घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है. इसे भी पढ़ें–पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-worship-ramlala-virajman-this-evening-ayodhya-will-be-lit-with-18-lakh-lamps/">पीएम

मोदी आज शाम रामलला विराजमान की पूजा-अर्चना करेंगे, 18 लाख दीयों से जगमगायेगी अयोध्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही