Search

 
 
 

सिमडेगा : बसंत पंचमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 
इस प्रकार के आयोजन से संस्कृति की रक्षा होती है, साथ ही सामाजिक समरसता भी बनी रहती है : एनोस एक्का Simdega/Kolebira:  बसंत पंचमी के अवसर पर कोलेबिरा प्रखंड के शाहपुर पंचायत के पटीया टोली में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का मौजूद रहे. मांदर बजाकर मुख्य अतिथि को मंच तक लाया गया. मौके पर मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि सबसे पहले मैं इस प्रकार के आयोजन करने के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद देना चाहता हूं. क्योंकि आज उन्हीं की बदौलत हमारे विलुप्त होती संस्कृति बची हुई है और उसकी रक्षा हो रही है. वहीं दूसरी ओर समाज में सामाजिक समरसता बनाने में भी सहयोग करता है. कार्यक्रम में आए हुए सभी माता-पिता भाई-बहन को मैं अपील करना चाहता हूं कि आप भी आयोजन समिति को सहयोग करें. हम सभी अलगअलग जाति, धर्म समुदाय के लोग रहते हैं लेकिन जब इस प्रकार का आयोजन होता है तो हम सभी एक मंच पर एक साथ एक जगह बैठकर इस प्रकार के आयोजन का आनंद उठाते हैं. जो कहीं ना कहीं हमारी सामाजिक एकजुटता को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें-23">https://lagatar.in/the-fourth-test-between-india-and-england-will-be-held-in-ranchi-from-23rd-february-know-how-and-how-much-will-the-ticket-cost/">23

फरवरी से रांची में भारत-इंग्लैंड के बीच होगा चौथा टेस्ट, जानिये कैसे और कितने में मिलेगी टिकट

झारखंड पार्टी का करें सहयोग : एनोस एक्का

एनोस एक्का ने कहा कि जिस प्रकार हम सामाजिक रूप से एकजुट होकर इस प्रकार के आयोजन करते हैं तो उसी प्रकार राजनीतिक एकजुटता की भी आवश्यकता है. क्योंकि अगर राजनीतिक एकजुट ना रहे तो हम सही जनप्रतिनिधि का चुनाव नहीं कर पाते. जिसका नतीजा होता है कि हम एक गलत जनप्रतिनिधि का चुनाव कर लेते हैं. वैसे जनप्रतिनिधि को सिर्फ धर्म के नाम पर वोट चाहिए. उन्हें जनता के दुख तकलीफ से कोई सरोकार नहीं. वह चुनाव के समय में धर्म के नाम पर वोट लेते हैं. इसलिए उनको जनता का काम से कोई लेना-देना नहीं रह जाता. आप सभी राजनीतिक रूप से भी एकजुट रहे और झारखंड पार्टी को सहयोग करें, आने वाला समय में झारखंड पार्टी आयोजन समिति को पूरा सहयोग करेगी. इससे भी बड़ा आयोजन हम सभी मिलकर आगे करेंगे. इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के पदाधिकारी के साथ-साथ बिरेश्वर खड़िया, सुशील डांग, धनेश बड़ाइक पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य सुरेश बड़ाइक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-met-the-governor-of-rajasthan/">राज्यपाल

सीपी राधाकृष्णन ने राजस्थान के गर्वनर से की मुलाकात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही