Simdega : सिमडेगा जिला के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के आरसी गर्ल्स मीडिल स्कूल बरवाडीह कॉन्वेंट के पाकशाला में गैस सिलेंडर में आग लग गई. इसके बाद अफरा-तफरी मच गई. सिस्टर विक्टोरिया ने आग की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने गैस एजेंसी को इसकी सूचना दी. इंडियन गैस एजेंसी के संचालक तुरंत मौके पर पहुंचे और आग को बुझाकर सिलेंडर को बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. स्कूल में अग्निशमन की व्यवस्था थी, पर उसे उपयोग करना किसी को नहीं आता था, इस वजह से आग फैल गई. गैस एजेंसी के संचालक ने अग्निशमन यंत्र के उपयोग की जानकारी स्कूल के टीचर और कर्मियों को दी, ताकि भविष्य में ऐसी घटना पर काबू पाया जा सके. घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन और कोलेबिरा पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-wife-filed-a-case-of-harassment-against-dsp-of-special-branch/">हजारीबाग
: विशेष शाखा के डीएसपी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया प्रताड़ना का केस [wpse_comments_template]
सिमडेगा : बरवाडीह आरसी गर्ल्स मीडिल स्कूल में सिलेंडर में लगी आग
Leave a Comment