Search

 
 
 

सिमडेगा : डीसी ने कचरा वाहन को दिखायी हरी झंडी, स्वच्छता पर जोर

 
Simdega:  शहर में स्वच्छता को लेकर नगर परिषद् काफी गंभीर है. डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, बाजारों में सफाई व्यवस्था, वार्डों में नियमित सफाई कार्य की व्यवस्थाओं को लेकर रोजाना मॉनिटरिंग किया जा रहा है. स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कचरा कलेक्शन के लिए महिलाओं का चयन किया गया है. महिलाएं हर घर जाकर गीला और सूखा कचरा का कलेक्शन करेगी. उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने पांच कचरा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव, डीआरडीए डायरेक्टर रवि किशोर राम, नगर परिषद के प्रशासक पदाधिकारी सुमित कुमार महतो मौजूद थे. सूखा और गीला कूड़ा उठाने के लिए अब नगर परिषद् के वाहन घर घर जाएंगे. कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर जनता को प्रेरित करने के लिए संदेश भी लिखे जायेंगे. मौके पर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मुकेश कुमार, सिटी मैनेजर सहित नगर परिषद् के कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-newly-appointed-deputy-development-commissioner-takes-charge/">सिमडेगा

: नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त ने संभाला पदभार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/01rc_m_158_01022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही