Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : डीसी ने कई मामले को लेकर की समीक्षा बैठक समेत जिले की 2 खबरें

Simdega : डीसी आर रॉनीटा ने जिला ई-गवर्नेंस, यूआईडी, मोबाइल टावर, कनेक्टिविटी कई मामले को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क, सीएससी मैनेजर को जमीन लगान रसीद काटने, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, नए सीएससी गठन की प्रक्रिया और प्रज्ञा केंद्र से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. डीसी ने इस दौरान आवश्यक निर्देश दिए. जिले में 70 मोबाइल टावर स्थापित किये जायेंगे. इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी से भूमि सत्यापन कराने को कहा. इससे संबंधित मामलों की डीसी ने समीक्षा की. बैठक में अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा, ईडीएम चंद्रशेखर कुमार, डीपीओ/यूआईडी सरोज कुमारी सीएससी मैनेजर, बीएसएनएल के एसडीओ समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :ऐसे">https://lagatar.in/this-is-how-the-image-of-ias-got-spoiled-the-character-of-image-got-worst-in-matters-related-to-land/">ऐसे

खराब हुई IAS की छवि, जमीन से जुड़े मामलों में सबसे ज्यादा खराब हुआ छवि का किरदार
दूसरी खबर

जिला परिषद अध्यक्ष ने चेक डैम निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/cccc.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिमडेगा जिला के एडेगा पंचायत के पोग्लोया के पुटबेरा नाला पर एकल चेक डैम निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसका निरीक्षण जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग और स्थाई समिति अध्यक्ष रोशालिया शांता कांडुलना ने किया. धीमी गति से हो रहे कार्य पर उन्होंने नाराजगी जताई. निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद बरसात आ जायेगा जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पायेगा. और अधूरा काम भी बारिश में बह जायेगा. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि पत्थर और बालू का भुगतान नहीं हो पाया है जिससे कार्य स्थल से पत्थर को वापस उठा ले जाया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ccc-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें :पाकुड़:योजनाओं">https://lagatar.in/pakur-order-to-register-an-fir-for-financial-irregularities-in-the-schemes/">पाकुड़:योजनाओं

में वित्तीय अनियमितता बरतने पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही