Search

 
 
 

सिमडेगा : डीसी ने की जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, दिये कई निर्देश

 
Simdega : डीसी अजय कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की. इस दौरान डीसी ने अवैध पत्थर/क्रशर, बालू उठाव एवं अवैध खनन से संबंधित मामले की समीक्षा की. उन्होंने जिले में चयनित "ए" श्रेणी एवं "बी" श्रेणी के संचालित बालू घाटों की स्थिति के बारे में जानकारी ली. डीसी ने अवैध बालू उठाव एवं अवैध खनन के तहत प्रखंडवार किए गए कार्रवाई की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी से ली. उन्होंने ने जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये. साथ ही सभी अंचलाधिकारी को अपने क्षेत्र में अवैध बालू उठाव को लेकर लगातार छापामारी करने एवं पकड़े जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. बैठक में अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव, जिला खनन पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी सहित अन्य उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/jungle-raj-again-in-bihar-lalu-active-nitish-inactive-amit-shah/">बिहार

फिर जंगल राज की ओर, लालू एक्टिव, नीतीश इनएक्टिव : अमित शाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही