Search

 
 
 

सिमडेगा : लोकसभा चुनाव को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक

 
Simdega: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे. उपायुक्त ने आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त जिले के मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, विधि व्यवस्था, संवेदनशील मतदान केंद्रों की मैपिंग, ट्रांसपोर्टेशन एवं मूवमेंट प्लान, ट्रेनिंग एवं अवेयरनेस सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त ने थाना प्रभारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को पुनः सभी बूथों का भ्रमण करते हुए अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों में पिछले चुनावों में वोटिंग प्रतिशत कम रहा हो, वैसे स्थानों पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने हेतु स्वीप कार्यक्रम संबंधी अपेक्षित कार्रवाई करें. उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्र की पहचान करने का भी निर्देश दिया. इसके अलावा उपायुक्त ने स्वीप संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मतदान करने हेतु मतदाताओं प्रेरित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-imran-khan-his-wife-bushra-sentenced-to-seven-years-imprisonment-in-non-islamic-marriage-case/">पाकिस्तान

: गैर इस्लामी निकाह मामले में इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा को सात-सात साल की सजा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/03rc_m_104_03022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

संवेदशील बूथों की पहचान करें थाना प्रभारी : एसपी

वहीं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने सभी थाना प्रभारी को बूथों का भ्रमण करते हुए डिस्पैच सेंटर से लेकर बूथ तक रूट मैप तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही कौन सा बूथ संवेदनशील है तथा अति संवेदनशील है, इसकी जानकारी देने को कहा. पोलिंग पार्टी के रूकने एवं बूथ तक जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इस हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने शैडो एरिया के बूथ का चयन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही मेडिकल इमरजेंसी सेवा उपलब्ध कराने हेतु प्रखंड स्तर पर एक हेलीपैड स्थल का चयन करने की बात कहीं. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव, जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-हैदराबाद">https://lagatar.in/jharkhand-mlas-keep-strict-vigil-in-hyderabad-resort/">हैदराबाद

के रिजॉर्ट में झारखंड के विधायकों की कड़ी पहरेदारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही