Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : डीसी ने डिस्पैच सेंटर व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Simdega:  लोकसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने सिमडेगा कॉलेज, पहुंचे. डिस्पैच सेंटर एवं स्ट्रांग रूम के लिए चिन्हित कमरों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने क्रमवार डिस्पैच सेंटर के लिए विधानसभा वार नक्शे बना लेने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर में विधानसभा वार ईवीएम मशीनों के लिए बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम के लिए आरक्षित कमरों को देखा. चल रहे मार्किंग कार्य का जायजा लिया. विधानसभा वार कहां से मतदान कर्मी प्रवेश-निकासी करेंगे. इसकी जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से प्राप्त की. मीडिया कोषांग के वरीय पदाधिकारी -सह- जिला जन-संपर्क पदाधिकारी को पूरे परिसर में साइनेज लगाने को लेकर जरूरी निर्देश दिये. मौके पर संबंधित पदाधिकारियों को ससमय कार्यों को पूरा करने को कहा. मतदान कर्मियों को डिस्पैच के दिन कोई परेशानी नहीं हो, इसको लेकर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का सभी संबंधित वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये. इसके अलावा उन्होंने हेल्प डेस्क काउंटर, रिजर्व ईवीएम काउंटर, मेडिकल काउंटर सहित अन्य काउंटर बनाने का निर्देश दिया गया. मौके पर पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन, जिला परिवहन पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव, अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सदर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, नगर परिषद प्रशासक पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-devotees-faith-overshadowed-by-scorching-heat/">हजारीबाग

: भीषण गर्मी पर भारी पड़ी श्रद्धालुओं की आस्था
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/09rc_m_149_09042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही