Search

 
 
 

सिमडेगा : डीसी ने विभिन्न मंदिरों का किया मुआयना, पर्यटन स्थल बनाने की कवायद

 
Simdega :  जिले के पर्यटक स्थलों को विकसित करने की दिशा में उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने कवायद शुरू कर दी है. जिले में कई मनोरम पर्यटन स्थल हैं जो पर्यटकों को आपने ओर आकर्षित करते हैं. वैसे पर्यटन स्थलों को चिन्हित करते हुए उसे विकसित करने की कोशिश की जा रही है. उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत भंवरपहाड़ जगरनाथ मंदिर, कोलेबिरा डैम स्थित बूढ़ा महादेव शिव मंदिर और कल्हाटोली स्थित बाघचण्डी मंदिर का भ्रमण किया. इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया. उन्होंने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. बानो प्रखंड के प्रसिद्ध केतुंगा धाम भी पहुंचे डीसी केतुंगा धाम न्यास समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. इस दौरान केतुंगा धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए चर्चा की. वहीं केतुगा धाम न्यास समिति के सदस्यों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-in-jharkhand-mulwasi-sadan-are-being-neglected-rajendra/">रांचीः

झारखंड में मूलवासी-सदानों की हो रही उपेक्षा- राजेंद्र
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/20rc_m_213_20082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मौके पर ये रहे मौजूद

उपायुक्त ने कृषि विज्ञान केन्द्र बानो और जलडेगा प्रखंड का भी भ्रमण किया. बीडीओ और सीओ से समस्याओं की जानकारी ली. मौके पर कार्यपालिका अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के जेपी चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी कोलेबिरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी बानो, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी जलडेगा, समाज कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह समेत उन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-former-zip-member-wrote-a-letter-to-the-chief-minister-regarding-the-cancellation-of-restoration/">नोवामुंडी

: बहाली रद्द करने को लेकर पूर्व जिप सदस्य ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/20rc_m_211_20082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही