Search

सिमडेगा : विधवा पेंशन गड़बड़ी मामले में डीसी ने की कार्रवाई, 2 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त

आरोपी दो कंप्यूटर ऑपरेटरों पर एफआईआर दर्ज की गई Simdega : सिमडेगा में कुछ दिन पहले विधवा पेंशन में गड़बड़ी का मामला सामने आया था. मामले में सिमडेगा डीसी अजय कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सामाजिक सुरक्षा विभाग के दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को कार्य मुक्त कर दिया और उनके विरुद्ध सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. बता दें कि विगत 15 सितंबर को सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड में पेंशन योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया था. पति के जिंदा रहते एक दर्जन महिलाएं विधवा पेंशन का लाभ ले रही थी. दरअसल पूरा मामला ठेठईटांगर प्रखंड की कोरोमिंग पंचायत का है, जहां फर्जी तरीके से विधवा पेंशन लेनेवाली 12 महिलाओं को चिह्नित किया गया था. जिसमें फुलवती देवी, शनियारो देवी, कष्टी देवी, रीता देवी, सावित्री देवी, गुडडी देवी, मैनी देवी, शहरी देवी, तारा देवी, ललिता देवी, पुनिया देवी और गुडिया देवी शामिल हैं. इन सभी महिलाओं के पति जीवित हैं और ये सभी सरकार से विधवा पेंशन ले रही थी. इसे भी पढ़ें :नीलांबर-पितांबरपुर">https://lagatar.in/nilambar-pitambarapur-death-of-tribal-laborer-in-chennai/">नीलांबर-पितांबरपुर

: चेन्नई में आदिवासी मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही पसरा मातम

ऐसे आया मामला सामने

ये मूरा मामला उस समय प्रकाश में आया जब मुखिया द्वारा पंचायत भवन में पेंशनधारियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा था. भौतिक सत्यापन के दौरान जब मुखिया ने देखा की जो सुहागिन हैं वे भी विधवा पेंशन ले रही है तब उसका माथा ठनका और मुखिया ने पंचायत सचिव को इसकी जानकारी दी. कुछ लाभुक फर्जी तरीके से पिछले कई महीनों से विधवा पेंशन ले रही थीं. इस मामले में हमने 15 सितंबर को पूरी खबर प्रकाशित की थी. खबर प्रकाश में आने के बाद सिमडेगा डीसी ने पूरे मामले की जांच कराई. 12 सुहागिन महिलाओं को विधवा पेंशन देने वाले सामाजिक सुरक्षा विभाग के दो कंप्यूटर ऑपरेटरों मोहमद फरहान आलम और सोनिया को चिन्हित किया गया. फिर डीसी के आदेश पर इन दोनो कंप्यूटर ऑपरेटर को कार्यमुक्त कर दिया गया और इन दोनो के विरुद्ध सिमडेगा थाना में 122/2023 के तहत मामला दर्ज करवाया गया है. इसे भी पढ़ें :जयपुर">https://lagatar.in/jaipur-rahul-challenged-pm-modi-said-why-is-the-prime-minister-afraid-of-caste-census/">जयपुर

: राहुल ने दी पीएम मोदी को चुनौती, कहा, जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं प्रधानमंत्री    

सभी प्रखंडों में पेंशन योजना की फिर से जांच

जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी सुकरमणि लिंडा ने बताया कि ठेठईटांगर प्रखंड में इस तरह पेंशन में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद डीसी ने जिले के सभी प्रखंडों में पेंशन योजना के तहत लाभ ले रहे लोगों का एक बार फिर से गहराई के साथ भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिए है. इसमें अगर कहीं भी इस तरह की गड़बड़ी होगी तो वह पकड़ में आ जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp