Search

 
 
 

सिमडेगा डीसी का बना फेक फेसबुक अकाउंट, प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

सिमडेगा डीसी पूजा कुमारी का फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाया गया है. प्रोफाइल फोटो में डीसी की फोटो का भी इस्तेमाल किया गया है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने आम लोगों और मीडिया कर्मियों को को सतर्क रहने की अपील की है.
 

Simdega :  सिमडेगा डीसी कंचन सिंह का फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाया गया है. पूजा कुमारी के नाम से बनी इस आईडी में डीसी की फोटो का इस्तेमाल किया गया है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने आम लोगों और मीडिया कर्मियों को को सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी साझा ना करने की सलाह दी है.  जिला जनसंपर्क कार्यालय ने कहा है कि पूजा कुमारी के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिसमें सिमडेगा डीसी की फोटो का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. इस आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है और कई जाने-माने लोगों को म्यूचुअल फ्रेंड के रूप में दर्शाया जा रहा है. यह साइबर धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. आम जनता और मीडिया कर्मियों से अनुरोध है कि इस मामले को गंभीरता से लें और जागरूक रहें.

Uploaded Image

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही