Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, आत्महत्या की आशंका

Advertisement
Advertisement
Simdega : जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में रविवार को आम के पेड़ से लटके युवक-युवती के शव बरामद हुए हैं. यह घटना नवाटोली पंचायत स्थित गोन्दलटोली गांव की है. सूत्रों के अनुसार, दोनों में फांसी लगाकर आत्महत्या की है. मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है. ग्रामीणों ने जब शवों को पेड़ में लटका हुआ देखा तो इसकी जानकारी कोलेबिरा थाना को दी. सूचना पाकर कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

क्या है मामला 

जानकारी के मुताबिक, गोन्दलटोली ग्राम निवासी राहुल कुमार सिंह सिमडेगा कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स पार्ट वन की पढ़ाई कर रहा था. शनिवार की शाम वह अपने घर गोन्दलटोली पहुंचा और केक लाने के बहाने घर से निकल गया और रात में 11:58 में अपने पिता को व्हाट्सएप में सॉरी पापा लिख कर मैसेज किया. दूसरी ओर गोंदलटोली ग्राम निवासी रोपना लोहरा की पुत्री एसएस प्लस टू हाई स्कूल कोलेबिरा की छात्रा थी. वह  3 जनवरी से घर से गायब थी. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी पर वो नहीं मिली. इधर सुबह  गोंदलटोली स्थित आम के पेड़ पर दोनों के शव लटके हुए मिले. इसे भी पढ़े : पलामू">https://lagatar.in/palamu-in-a-dispute-over-fathers-retirement-money-younger-brother-killed-elder-brother-by-stabbing-him-with-a-knife/">पलामू

:  पिता के रिटायरमेंट के पैसे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही