Simdega: सिमडेगा जिला के कार्यपालक दंडाधिकारी पंकज भगत पर जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में पंकज भगत के दोनों हाथों में चोट लगी है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कोचेडेगा मुखिया शिशिर टोप्पो ने अपने भाईयों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. घटना के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे. फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली. साथ ही दोषियों के ऊपर कार्रवाई की बात कहीं.
इसे भी पढ़ें:- जर्मनी">https://lagatar.in/firing-at-germanys-jehovahs-witness-kingdom-hall-several-injured-six-killed/">जर्मनी
के यहोवा विटनेस किंगडम हॉल में फायरिंग, कई घायल, छह लोगों के मारे जाने की खबर
[wpse_comments_template]
Leave a Comment