Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : शांतिपूर्ण त्योहार मनाने का फैसला, डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा

Simdega : उपायुक्त आर. रॉनीटा ने जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें एसपी सौरभ भी मौजूद रहे. होली और शब-ए-बारात पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने जिले में त्यौहारों के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया, प्रखण्डवार त्यौहारों के मद्देनजर किये गये इंतजाम के बारे में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त की. डीसी ने कहा कि वस्तु-स्थिति क अनुसार पूर्व से तैयारियां कर लें. इसे भी पढ़ें:बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-under-the-little-angel-campaign-the-minor-was-saved-from-wandering/">बोकारो

: नन्हे फरिश्ते मुहिम के तहत नाबालिग को भटकने से बचाया

डीसी ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोग रंग खेलने के बाद नशा करके जलाशय वाली जगहों पर जाते हैं. वहां वाहन चेकिंग की बात कही गई. शराब पीकर वाहन का परिचालन करते पाये जाने पर कार्रवाई करने को कहा गया. डैम, पर्यटक स्थल एवं नदी के समीप एनडीआरएफ टीम की प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया. उन्होने स्टैटिक मजिस्ट्रेट को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया. चिकित्सा सेवा को सुचारू रूप से जारी रखने का फैसला लिया गया. एंबुलेंस की मुस्तैदी पर चर्चा की गई. पुलिस को फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया गया. 6 से 9 मार्च तक सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/dddd-3.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त अरूण वाल्टर संगा, अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, आईटीडीए निदेशक सलन भुईंया, सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य, मीडियाकर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:किसानों">https://lagatar.in/budget-is-for-farmers-and-youth-sanjay-pandey/">किसानों

और युवाओं का है बजट : संजय पांडेय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही