Search

 
 
 

सिमडेगा : आदि महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना

 
Simdega : जनजातीय मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा दिल्ली में आदि महोत्सव का आयोजन करवा रहे हैं. आदि महोत्सव में भाग लेने के लिए सिमडेगा जिला और पालकोट प्रखंड के 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे लोग आदि महोत्सव में भाग लेंगे. केंद्रीय मंत्री के सिमडेगा जिला के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों को रांची रेलवे स्टेशन से विदा किया और शुभकामनाएं दी. सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हमें मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रयास से आदि महोत्सव में भाग लेने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है. इसके लिए केंद्रीय मंत्री एवं जिले के सांसद प्रतिनिधि धन्यवाद के पात्र हैं. इसे भी पढ़ें:कोचिंग">https://lagatar.in/students-of-coaching-institute-were-celebrating-valentines-day-accused-of-molestation/">कोचिंग

संस्थान के छात्र-छात्रा मना रहे थे वैलेंटाइन डे, छेड़छाड़ का आरोप लगा की छिनतई

आदिवासी समुदाय अपने हुनर का करेंगे प्रदर्शन

मौके पर केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के मंत्रालय ट्राईबल अफेयर्स द्वारा आदि महोत्सव का आयोजन किया गया है. इसमें पूरे देश के आदिवासी समुदाय अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे. केंद्रीय मंत्री के आमंत्रण पर एक प्रतिनिधिमंडल सिमडेगा जिला से आज जा रहा है. जनजातीय मंत्रालय द्वारा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम होते रहे हैं जिसमें खूंटी लोकसभा क्षेत्र के आदिवासी समुदाय एवं कार्यकर्ता गण भाग लेते रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही