Search

 
 
 

सिमडेगा : जर्जर सड़क बनाने की मांग, वोट बहिष्कार की चेतावनी

 
Simdega: कोलेबिरा प्रखंड के कोम्बाकेरा मोड़ डाइर बगीचा से बड़केतुंगा होते हुए देव नदी तक और लचरागढ़ बरसलोया पक्की सड़क से मोरहा टोली तक सड़क के कालीकरण की मांग ग्रामीणों ने की है. इसके लिए वे एकजुट हो रहे हैं. ग्राम कोम्बाकेरा सहित पहानटोली, बड़केतुंगा, कुलासोया और मोरहाटोली पांच बस्ती के सैकड़ों ग्रामीणों सड़क की जर्जर हालत से परेशान हैं. जॉन सुरीन और जोधन सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने कोंबाकरा मोड़ पर बैठक कर ने 7 किलोमीटर पक्की सड़क बनाने की मांग की. साथ ही कोम्बाकेरा बस्ती होते हुए मोहराटोली तक 6 किलोमीटर का ग्रेड-1 सड़क की कालीकरण तथा पक्कीकरण की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि पक्की सड़क के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को उनके मुख्यमंत्री काल से ही मांग करते आ रहे हैं. उन्होंने 2023 में ही रोड की पक्कीकरण का आश्वासन दिया था. वहीं लचरागढ़ आगमन के दौरान भी अर्जुन मुंडा को सड़क की मांग को लेकर आवेदन दिया गया था. यहां के स्थानीय कोलेबीरा विधायक नमन बिक्सल कोंगारी को भी स्थानीय ग्रामीणों ने अनेकों बार मौखिक और लिखित आवेदन दिया जा चुका है. आम ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को इससे अवगत कराया गया है. लेकिन केवल आश्वासन मिला लेकिन सड़क नहीं बनी. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि पक्की सड़क नहीं बनी तो वोट का बहिष्कार करेंगे. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-laborers-body-brought-from-maharashtra-on-mlas-initiative/">सिमडेगा

: विधायक की पहल पर महाराष्ट्र से लाया गया मजदूर का शव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही