Search

सिमडेगा उपायुक्त ने की बैठकः सड़क सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और माइनिंग की समीक्षा

Simdega: उपायुक्त आर राॅनीटा और पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं माइनिंग से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक की गई. जिसमें पिछले माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई. इस दौरान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने एवं परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर क्या किया जा सकता है इसपर चर्चा की गई. उपायुक्त ने गुड सेमेरिटर्ंस योजना के तहत दुर्घटनाओं में मदद पहुंचाने वालों को मुहैया कराए जाने वाले लाभ से संबंधित जानकारी ली. जिस पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 11 लोगों को इसका लाभ दिया गया है. उपायुक्त की बैठक में सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, राष्ट्रीय उच्च के अभियंता, आरसीडी विभाग पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें- हुसैनाबाद">https://lagatar.in/maoist-bandh-did-not-show-effect-in-hussainabad-5-injured-in-fight-one-referred/">हुसैनाबाद

में माओवादी बंद का नहीं दिखा असर, मारपीट में 5 घायल, एक रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp