Simdega : जिला प्रशासन ने गुलजार गली स्थित होटल अपर्णा प्लेस को सील कर दिया. इस होटल का निर्माण पर्यटन विभाग ने कराया था. प्रशासन के प्रतिनिधि ने बताया कि होटल संचालन के लिए किया गया एकरारनामा को रद्द कर दिया गया था. एकरारनामा रद्द होने के बाद संचालक को होटल खाली करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन होटल खाली नहीं किए जाने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया. मौके पर दंडाधिकारी शहजाद परवेज के साथ पुलिस बल के जवान मौजूद थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल अपर्णा प्लेस के लिए नये सिरे से निविदा निकाली जायेगी. निविदा में जो प्रतिभागी सफल होंगे उन्हे होटल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/pppp-2-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :
झारखंड">https://lagatar.in/brainstorming-on-strengthening-the-organization-in-jharkhand-jdu-core-committee-meeting/">झारखंड
जदयू कोर कमेटी की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर मंथन [wpse_comments_template]
Leave a Comment