Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : जिला परिषद बोर्ड की बैठक, कई अहम मुद्दे पर चर्चा

Advertisement
Advertisement
Simdega:  जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन की अध्यक्षता में जिला परिषद बोर्ड की बैठक हुई, बैठक में पेयजल, पशुपालन, बिजली, कृषि, आपूर्ति, भूमि, वन और मत्स्य विभाग के पदाधिकरी के साथ चर्चा की गई. मौके पर कई विभाग से पदाधिकारी मौजूद थे. पेयजल विभाग ने पेयजल से संबंधित समस्या का एक माह के अंदर दुरुस्त करने की बात कही गई. वहीं वृक्षारोपण के बाबत बताया गया कि पौधा भारी मात्रा में मंगाकर लाभुक के बीच बाटा जा रहा है, जिससे कि वृक्षारोपण कार्य बेहतर हो सके. मछली का जीरा आने के पश्चात लाभुकों के बीच जीरा वितरण कर दिया गया है. बैठक में उप विकास आयुक्त अरुण वॉटर सांगा, कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि समी आलम, सिमडेगा विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक पूरी, जिला परिषद कार्यपालक दंडाधिकारी सरोजनी, जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी कुमारी, पैकरा एवं प्रखंडों के जिला परिषद सदस्य समरोम पॉल तोपनो, अनिता सांता, रोसालिया कांडुलना समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-kishore-minister-once-again-becomes-the-president-of-the-chamber/">रांची

: किशोर मंत्री एक बार फिर बने चैंबर के अध्यक्ष
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-27-at-16.57.33.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

डीडीसी अरूण वॉटर सांगा की अंतिम बैठक, भावुक हुए लोग

बता दें कि उप विकास आयुक्त अरुण वॉटर सांगा की यह अंतिम बैठक थी. क्योंकि इस बैठक के बाद वह 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो जायेंगे. मौके पर सभी भावुक हो गये. इस मौके पर अरूण वॉटर सांगा ने भावुक होते हुए कहा कि उनसे कोई गलती हुई है हो तो माफ करेंगे. अध्यक्ष के कार्यकाल को उन्होंने बहुत अच्छा बतायाय उन्होंने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष का हमेशा से विकास कार्यों में सहयोग मिलता रहा. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-dealer-gave-less-food-grains-card-holders-created-ruckus/">चक्रधरपुर

: डीलर ने कम दिया अनाज, कार्डधारियों ने मचाया बवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही