Search

 
 
 

सिमडेगा जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, डीसी ने दिये कई निर्देश समेत दो खबरें

 
Simdega : जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक की में वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत होने वाले कार्यों को समिति के समक्ष रखा गया. इसमें गोवर्द्धन योजना के तहत गोबर गैस संयंत्र निर्माण, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई, जेम पोर्टल से कचरा उठाव के लिए ट्राई साइकिल खरीद, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए एस्क्रौ, खाता खोलने एवं सूखा-गिला कचरा प्रबंधन के लिए संरचनाओं के निर्माण के लिए स्वीकृति आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई. समिति द्वारा लक्ष्य अनुरूप स्वच्छता से संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन करने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए. सिमडेगा डीसी अजय कुमार सिंह ने गोवर्द्धन योजना के तहत गोबर गैस संयंत्र निर्माण के लिए ससमय निविदा आमंत्रण सूचना प्रकाशन करने का निर्देश दिया. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सह सदस्य सचिव जिला जल एवं स्वच्छता समिति सिमडेगा, जिला समन्वयक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कृषि पदाधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

विश्वकर्मा पूजा को लेकर ऑटो चालक संघ एवं मजदूर संघ ने की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/20-15.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आगामी 17 सितंबर को होने वाले विश्वकर्मा पूजा को लेकर ऑटो चालक संघ एवं मजदूर संघ की आवश्यक बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने की. इस मौके पर ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष अतुल बारला भी मौजूद रहे. जानकारी देते हुए मजदूर नेता राजेश सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को सिमडेगा नगर भवन में धूमधाम के साथ भगवान विश्वकर्मा पूजा आयोजन किया जाएगा. इस दिन रंगारंग नागपुरिया प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा. जिसमें झारखंड के कई बड़े कलाकारों को बुलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-personnel-reached-ed-office-with-letter-from-cm-secretariat/">BREAKING:

सीएम सचिवालय से चिट्ठी लेकर ED ऑफिस पहुंचा कर्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही