Search

 
 
 

सिमडेगा : खबर का असर, फुटबॉलर पूर्णिमा कुमारी के घर पहुंचा टीवी

 
Simdega :  8 अक्टूबर को लाइव लगातार चैनल में दिखाया गया था की पूर्णिमा कुमारी बहुत तंगहाली में खेलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा अंडर-17 में भाग ले रही है लेकिन उसके घर तक जाने का रास्ता नहीं है और घर पर टीवी भी नहीं है. टीवी नहीं रहने से उनके पिता, भाई बहन और आस-पड़ोस के लोग उसकी खेल प्रतिभा को कैसे देखेंगे. पूर्णिमा के पिता और भाई ने भी गुहार लगाई थी कि प्रशासन की मदद से अगर टीवी मिल जाता तो हम लोग खेल को टीवी के माध्यम से देख सकते. इस पर प्रशासन की ओर से पहल की गई और इसकी सूचना सिमडेगा उपायुक्त को दिया गया. डीसी के निर्देश पर फुटबॉलर पूर्णिमा कुमारी के घर टीवी अब पहुंच गया है. इस मौके पर बीडीओ पंकज कुमार, डीएसओ प्रवीण कुमार, फुटबॉल एसोसिएशन के प्रेम कुमार शर्मा, फुटबॉल स्टार पूर्णिमा के घर पहुंच कर उसके परिजनों को टीवी और सेटअप बॉक्स दिया. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-life-changing-with-phoolo-jhano-blessings-scheme/">हजारीबाग:

फूलो-झानो आशीर्वाद योजना से बदल रही जिंदगी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही