Search

 
 
 

सिमडेगा : बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की, किसी बात पर हुई थी कहा-सुनी

 
Simdega  :  सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र स्थित डोमटोली सेरेंगटोली में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई  की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान प्रभु सहाय बागे के रूप में हुई है. वहीं आरोपी की पहचान पवन बागे के रूप में की गयी है.  घटना की जानकारी मिलने के बाद कोलेबिरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेजने की तैयारी कर रही है. वहीं आरोपी भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

किसी बात पर हुई थी दोनों भाई में कहा-सुनी

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात अंबापानी से डोमटोली सेरेंगटोली गांव में बारात आयी थी. इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गयी. तभी बड़े भाई ने गुस्से में आकर अपने छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया. जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही