Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : महुआ चुनने गई महिला को हाथी ने कुचला, मौके पर मौत

Simdega : सिमडेगा के कुरडेग थाना क्षेत्र के दरीडीह में मंगलवार की सुबह महुआ चुनने गयी महिला को जंगली हाथी ने कुचल दिया. घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला का नाम तपोवासी देवी (52 वर्ष) बताया जा रहा है. मंगलवार की सुबह वह अपने घर से ही कुछ दूर जंगल में महुआ चुनने गई थी. इसी क्रम में जंगली हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला. बताया जा रहा है हाथी अपने बच्चे के साथ थी. इसे भी पढ़ें :  गुमला">https://lagatar.in/gumla-three-girl-students-drowned-in-the-pond-to-save-each-other/">गुमला

: एक- दूसरे को बचाने में तालाब में डूबी तीन छात्राएं
हाथी द्वारा महिला को कुचले जाने की मिली सूचना के बाद कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेश मरांडी, जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, रेंजर नथुनी सिंह, राजस्व कर्मचारी शैलेश डुंगडुंग, एसआई रमेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली. मृतका के बेटे को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 10000 रुपये की आर्थिक सहायता दी. इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा ने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मिलने वाली राशि जल्द से जल्द मृतका के आश्रित को दिलाई जाएगी. थाना प्रभारी ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : गंगटोक">https://lagatar.in/avalanche-in-gangtok-6-people-killed-more-than-150-feared-trapped/">गंगटोक

में हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा के फंसे होने की आशंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही