Search

 
 
 

सिमडेगा : निर्माण कार्य में अनियमितता देख भड़के एनोस एक्का

 
Simdega : झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का अपने गृह प्रखंड पाकड़टॉड भ्रमण के दौरान रामरेखा धाम पहुंचे. पथ निर्माण कार्य को देखकर वह भड़क गए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्राक्कलन से हटकर निर्माण कार्य करवया जा रहा है. सड़क निर्माण कार्य में सवेदक के द्वारा मनमानी की जा रही है. निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है. पुल निर्माण के लिए पानी में ही पत्थर जोड़ाई बिना मसाला का किया जा रहा है. इसके अलावा जहां साइज पत्थर लगना है वहां भी अनसाइज ढोका का उपयोग हो रहा है. जुड़ाई में सीमेंट का उपयोग नहीं के बराबर किया जा रहा है. जोड़ाई के पहले पानी को सुखाया भी नहीं जा रहा. झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने मंगलवार को पाकरटांड़ प्रखंड के भ्रमण के दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता देखकर नाराजगी व्यक्त की. एनोस ने कहा कि संवेदक जैसे तैसे काम करके निकल जाएगा और खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा. उन्होंने जिले के डीसी से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. मौके पर संदेश एक्का, मतियस बागे, अभय विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-demand-to-repair-dilapidated-road-warning-of-vote-boycott/">सिमडेगा

: जर्जर सड़क बनाने की मांग, वोट बहिष्कार की चेतावनी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/05rc_m_218_05032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही