Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : भ्रमण टीम ने कई स्कूलों को किया शोकॉज

Simdega: जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना, सिमडेगा ने बताया कि झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद्, राँची के द्वारा गठित राज्य स्तरीय भ्रमण टीम स्कूलों में प्रोजेक्ट इंपैक्ट के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रही है. इसके लिए सिमडेगा जिला में राज्य स्तरीय अनुश्रवण टीम ने 8 और 9 अप्रैल को कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था. निरीक्षण के क्रम में प्रोजेक्ट इंपैक्ट का अनुपालन नहीं किये जाने के कारण एस॰एस॰+2 उच्च विद्यालय, बोलबा, एस॰एस॰+2 उच्च विद्यालय, कोलेबिराऔर रामवि लरबा को शोकॉज किया गया है. राज्य स्तरीय टीम ने इन विद्यालयों में नामांकन के विरूद्ध बच्चों की उपस्थिति कम पाया. विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं लैब का संचालन आदि में कमी पायी गयी. सिमडेगा जिला के राज्य स्तरीय टीम में बिनीता तिर्की, संगीता कुमारी और अमित किशोर थे जिन्होंने औचक निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें-हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-cbi-what-is-the-status-of-criminal-cases-of-mps-and-mlas/">हाईकोर्ट

ने CBI से पूछा- सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों की स्थिति क्या है?
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/12rc_m_30_12042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही