Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : सब्जी-फल की लगाई गई प्रदर्शनी, पौष्टिक आहार पर जोर

Advertisement
Advertisement
Simdega:  कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय सभागार में बाल विकास परियोजना स्तर पर पोषण प्रदर्शनी और एलपीजी गैस संयोजन कार्य के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं को आवश्यक जानकारी दी गई. प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित पोषण प्रदर्शनी में प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत के पंचायत सेविकाओं के द्वारा फल, सब्जी, पकवान आदि की प्रदर्शनी लगाई गई. प्रदर्शनी में जिसने अच्छा प्रदर्शन किया उन्हें प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार और पंचायत के मुखिया के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

पहले स्थान पर रहा शाहपुर पंचायत

प्रथम स्थान पर शाहपुर पंचायत, दूसरा स्थान कोलेबिरा पंचायत और तीसरा स्थान लचरागढ़ पंचायत को प्राप्त हुआ. प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि सही पोषण और पौष्टिक आहार हमें स्वस्थ रखता है. उन्होंने कहा कि पोषण प्रदर्शनी का संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, जिससे कि वे सही पोषण का उपयोग कर स्वस्थ रहें. बच्चों को सही पोषण देकर उन्हें कुपोषण से बचाया जा सकता है. वहीं कार्यक्रम में प्रतीक इंडेन एल.पी.जी गैस के संचालक संजय अग्रवाल ने गैस सिलेंडर के उपयोग के बारे में आंगनबाड़ी सेविकाओं को विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में पांच महिलाओं को गोद भराई भी कराया गया. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-courts-order-equip-all-police-stations-in-the-state-with-cctv-dgp-to-follow-the-order-in-3-months/">झारखंड

हाईकोर्ट का आदेश – राज्य के सभी थानों को CCTV से लैस करें, DGP 3 महीने में आदेश का पालन करें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/26rc_m_178_26092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर ये रहे मौजूद

साथ ही उपस्थित सभी लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण भी किया गया. पोषण प्रदर्शनी कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पीरामल फाउंडेशन के सदस्य तनुश्री एवं रितेश मिश्रा मौजूद थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अखिलेश कुमार, मुखिया अंजना लकड़ा, सुशीला डांग, महिमा लकड़ा, अनीता जड़िया, पंचायत समिति सदस्य उषा देवी, अंजलि ज्योति टोप्पो, विनोद कुमार, गुलशन बानो, लिली देवी, दीप्ति सोरेंग, विमला देवी, कविता तामड़े, राजमणि समद, बहेलिन कुजूर के अलावे आंगनबाड़ी सेविकाएं मुख्य रूप से मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-when-mother-refused-to-go-out-daughter-committed-suicide-in-rage/">सिमडेगा

: मां ने बाहर जाने से किया मना तो आवेश में बेटी ने की खुदकुशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही